वाराणसी: आरपीएफ पोस्ट वाराणसी सिटी ने सारनाथ एक्सप्रेस से बिहार ले जाई जा रही भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद कर 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक वाराणसी सिटी के नेतृत्व में प्लेटफार्म नंबर 1 के पूर्वी छोर पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध ब्रीफकेस मिले। जांच में उनमें बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
बरामद शराब का विवरण:
1. किंगफिशर बियर : 47 केन, प्रत्येक 500 ml, कुल 23.5 लीटर, कीमत 6580 रुपये
2. आफ्टर डार्क ब्लू : 48 बोतल, प्रत्येक 180 ml, कुल 8.64 लीटर, कीमत 7200 रुपये
3. ब्लेंडर प्राइड : 23 बोतल, प्रत्येक 180 ml, कुल 4.14 लीटर, कीमत 5980 रुपये
4. ऑफिसर चॉइस : 48 बोतल, प्रत्येक 180 ml, कुल 8.64 लीटर, कीमत 7680 रुपये
कुल शराब : 44.92 लीटर, *कुल कीमत*: 27,440 रुपये
*गिरफ्तार आरोपी:*
1. दीपक कुमार, 32 वर्ष, निवासी भटौना, कर्जा, मुजफ्फरपुर, बिहार
2. आशुतोष कुमार सिंह, 25 वर्ष, निवासी शाढा सिंघैला, मोतीपुर, मुजफ्फरपुर, बिहार
गिरफ्तारी टीम:
उप निरीक्षक सुधीर कुमार राय, हेड कांस्टेबल रामप्रवेश पांडे, आरपीएफ जवान अजय कुमार सोनकर और अपराध आसूचना शाखा के जनार्दन यादव शामिल रहे।
दोनों आरोपियों को जब्त शराब समेत जीआरपी वाराणसी सिटी को सौंप दिया गया है। आबकारी एक्ट की धारा 60 के तहत केस दर्ज कर जांच उप निरीक्षक प्रभात चंद्र पाठक, जीआरपी चौकी औड़िहार कर रहे हैं।
रिपोर्ट : विवेक कुमार यादव
















