तेज आंधी से उखड़े पेड़ ने तोड़े तार, विंध्याचल में बिजली-आवागमन ठप;

मीरजापुर मीरजापुर विंध्याचल में आई तेज आंधी ने विंध्याचल क्षेत्र की बिजली और सड़क व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। देवरहा बाबा आश्रम रोड..

मीरजापुर

मीरजापुर विंध्याचल में आई तेज आंधी ने विंध्याचल क्षेत्र की बिजली और सड़क व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। देवरहा बाबा आश्रम रोड पर पेड़ गिरने से आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है।मोटरसाइकिल तक निकालना मुश्किल हो रहा है।

ग्राम प्रधान पति बबलू यादव खुद मौके पर लगे हैं और ग्रामीणों की मदद से सड़क से पेड़ हटाकर आवागमन सुचारू कराने में जुटे हैं। कई गांव, कस्बों और क्षेत्रों में भी आवागमन बाधित होने की सूचना है।

उधर, 33 हजार वोल्ट की मेन विद्युत सप्लाई लाइन पर आंधी में पेड़ की डाल गिरने से तार टूट गया। इससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लाइन मरम्मत में जुटे हैं।

विभाग का कहना है कि तार बदलने में समय लगेगा, इसलिए बिजली बहाल होने में कुछ घंटे लग सकते हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि टूटे तारों के पास न जाएं और धैर्य बनाए रखें।

रिपोर्ट : आनंद यादव

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed