सीर गोवर्धनपुर पहुंचे राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा: रविदास मंदिर में दर्शन, नंगा बाबा कुटिया में खिलाया गौ माता को गुड़-चना;

वाराणसी: गुरुवार को राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा रोहनिया विधानसभा के सीर गोवर्धनपुर स्थित रविदास मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज..

वाराणसी:

गुरुवार को राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा रोहनिया विधानसभा के सीर गोवर्धनपुर स्थित रविदास मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज का दर्शन-पूजन कर मत्था टेका।

इस दौरान संत हरेंद्र दास जी महाराज का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। संत हरेंद्र दास ने राज्य मंत्री को गुरु रविदास जी का चित्र स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट कर सम्मानित किया।

राज्य मंत्री ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर श्रद्धालुओं की सुविधाओं की जानकारी ली और लंगर में प्रसाद भी ग्रहण किया।

इसके बाद वह रमना स्थित स्वामी वितरागानन्द सरस्वती उर्फ नंगा बाबा कुटिया पहुंचे। यहां दर्शन-पूजन के बाद गौशाला में गौ माता को गुड़ और चना खिलाकर सेवा की।

राज्य मंत्री ने कुटिया परिसर में प्रकाश व्यवस्था के लिए दो हाई मास्ट लगवाने का वादा किया।

इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि रामसिंह यादव कल्लू, राजू वर्मा, गौरव पटेल, अजय विश्वकर्मा, विनोद सोनकर, बिहारी पटेल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट : रामबिलास यादव

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed