जिला रिंग टेनिस प्रतियोगिता का सफल आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन;

वाराणसी रिंग टेनिस एसोसिएशन ऑफ वाराणसी के तत्वावधान में कैडेट, सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की रिंग टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 1 मई..

वाराणसी

रिंग टेनिस एसोसिएशन ऑफ वाराणसी के तत्वावधान में कैडेट, सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की रिंग टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 1 मई से 3 मई 2026 तक सनबीम स्कूल, वरुणा, वाराणसी में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

अंडर-13 बालक (एकल) वर्ग में विशाल कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि तेजस चौरसिया द्वितीय स्थान पर रहे। तृतीय स्थान पर फैजान हुसैन एवं शौर्य यादव रहे।

अंडर-13 बालिका (एकल) वर्ग में खुशी आनंद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सारा हाशमी द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि कृति दुबे एवं शानू ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।

अंडर-13 बालक (युगल) वर्ग में अजीत जायसवाल एवं मंथन बरनवाल की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। फैजान हुसैन एवं शौर्य यादव द्वितीय स्थान पर रहे। तृतीय स्थान पर अर्नव जायसवालवेदराज सिंह तथा अर्श गुप्ता–विशाल कुमार की जोड़ियां रहीं।

अंडर-13 बालिका (युगल) वर्ग में खुशी आनंद एवं सारा हाशमी की जोड़ी विजेता रही। प्रगति जायसवाल एवं श्रद्धा गोस्वामी द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि अपूर्वी मिश्रा एवं ऋद्धि राज गोंड ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अंडर-13 मिक्स्ड डबल्स में खुशी आनंद एवं शौर्य यादव की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विशाल कुमार एवं शानू सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। अनंत तिवारी–समरा नियाज़ तथा फैजान हुसैन–सारा हाशमी की जोड़ियों ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।

इसके अतिरिक्त अंडर-11 वर्ग में भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। बालक एकल में विशाल कुमार विजेता रहे, जबकि शौर्य यादव उपविजेता बने। बालक युगल में शौर्य यादव एवं विशाल कुमार की जोड़ी प्रथम रही। बालिका युगल में सौम्या गुप्ता एवं साची चौधरी विजेता रहीं।

समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. अशोक सिंह (चेयरमैन, जीवन दीप शिक्षण समूह) उपस्थित रहे।

इस अवसर पर इमरान हुसैन, शिवानंद मिश्र, संजय सिंह, संजीव कुमार शर्मा, जागृत सिंह, अतुल सिंह एवं नैनीका भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

अतिथियों का स्वागत वाराणसी रिंग टेनिस एसोसिएशन के सचिव गुरविंदर सिंह ने अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर किया।

प्रतियोगिता के सफल संचालन में निर्णायक मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसमें समीर पटेल, संजय तिवारी, विश्वास सिंह, सुधांशु वर्मा, पवन सिंह, निशांत सैनी, आयुषी सिंह, जाह्नवी सिंह, प्रदीप निषाद, समर प्रताप सिंह, प्रियाम सिंह एवं शिव शाही शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन मनीषा रानी सिंह (अध्यक्ष, वाराणसी रिंग टेनिस एसोसिएशन) द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन निलेश मिश्रा द्वारा प्रस्तुत किया गया।

अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों, कोचों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने की बात कही।

यह प्रतियोगिता खेल भावना, अनुशासन एवं प्रतिभा के उत्कृष्ट प्रदर्शन का सफल उदाहरण रही।

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed