चंदौली
समाजवादी पार्टी के सांसद “वीरेंद्र सिंह” के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को ग्राम घमहा स्थित स्व. मनीष सिंह के घर पहुंचा। सहयोगी दल नेशनल इक्वल पार्टी के संयोजक शशिप्रताप सिंह भी अपने नेताओं के साथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।
सांसद “वीरेंद्र सिंह” ने कहा, मुख्य आरोपियों को अगर सरेंडर कराया गया तो माना जाएगा कि प्रशासन की मिलीभगत है। सरकार तत्काल अपराधियों का एनकाउंटर करे। प्रदेश के दो कैबिनेट मंत्रियों का संरक्षण साफ दिख रहा है, तभी 8 दिन बाद भी मुख्य मुजरिम पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

संयोजक शशिप्रताप सिंह ने मांग की कि दरिंदों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए तत्काल फांसी दी जाए। उन्होंने कहा, पुलिस मुख्य आरोपी को पकड़ने में हीलाहवाली कर रही है। यह सरकार अपराध रोकने और अपराधी पकड़ने में फेल है। मुख्यमंत्री की कथनी और करनी में फर्क है।
राजनीतिक वोट के लिए मृत मनीष कुमार की आत्मा के साथ मजाक किया जा रहा है। बुलडोजर कहां खराब हो गया? मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए और अपराधियों को कम से कम फांसी की सजा हो।

प्रतिनिधिमंडल में सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ‘लक्कड़’, पूजा यादव, लालाबाबू सोनकर, पूर्व विधायक उदयलाल मौर्य, आकाश मौर्य, बाबूलाल यादव, पूर्व प्रमुख रामबालक पटेल, दयाशंकर सिंह, सोनू लाल समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
भवदीय
शशिप्रताप सिंह
संयोजक,
एन ई पी
9935510801
रिपोर्ट – सुनील सिंह राजपूत
















