बाबतपुर /वाराणसी
प्रधानमंत्री के आगामी कार्यक्रम निमित्त बैठक लेने प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य मंत्री “पंकज चौधरी” काशी पहुंचे।
लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष “दिलीप पटेल” के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से हंसराज विश्वकर्मा जिला अध्यक्ष /विधायक, डॉ अवधेश सिंह विधायक, शैलेंद्र किशोर पांडेय,पवन सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, लाल बहादुर सिंह, वरुण कुमार सिंह, रवि प्रकाश सिंह, अजय उदल, मनीष पाठक व प्रोटोकॉल प्रभारी भाजपा /क्षेत्र उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा काशी प्रांत शैलेश पाण्डेय रहे ।
















