वाराणसी
लोहता क्षेत्र के कोटवां गांव में सोमवार को भोर चार बजे ठकुरान बस्ती में शरारती तत्वों नें भूसे के ढेर में आग लगा दिया।
इस आगलगी से हजारों रुपये का भूसा जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि सुरेश सिंह ने रविवार की रात डेढ़ बीघे गेहूं की थ्रेसर से मड़ाई करने के बाद गेहूं को अपने घर ले गये तथा भूसे को खेत में छोड़ दिया था।

इस बीच शरारती तत्वों ने भूसे के ढेर में आग लगा दिया। परिवार के लोग आगलगी की सूचना पर खेत पर पहुंच कर देखा तो भूसा राख बन चुका था। सुरेश सिंह ने घटना की सूचना लिखित कोटवां पुलिस चौकी पर दे दिया है।
पीड़ित सुरेश सिंह सरकार से मुआवजा की मांग कर रहे हैं ।
रिपोर्ट – रामबिलास यादव
















