मीरजापुर
मीरजापुर गेंहू खरीद केवल 1 केन्द्र मार्केटिंग केन्द्र प्रथम/ द्वितीय पर केंद्र प्रभारी आकांक्षा शुक्ला द्वारा प्रारंभ की गई है। जिसमें कुल 58 कुंतल की खरीद की गयी है । एसडीम गुलाब चंद ने डीसीआई मंडी मार्केटिंग के 5 केन्द्र प्रभारियों को तत्काल गेंहू खरीद करने का निर्देश दिए हैं।
जिला अधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर गेहूं खरीद केन्द्रों पर शासन के निर्देश पर खरीद तत्काल प्रारंभ कराए जाने हेतु केन्द्रों के निरीक्षण का निर्देश दिया है , जिला अधिकारी के निर्देश पर एडीएम सदर ने मंडी के आधा दर्जन केंद्रों का निरीक्षण किया।

मार्केटिंग शाखा के केन्द्र प्रभारी आकांक्षा शुक्ला प्रतीक दुबेर मंडी समिति के आकाश मिश्राफीसीआई के रामा आधार मौके पर उपस्थित पाए गए।
केन्द्र प्रभारी अजय यादव एवं मोहन लाल के संबंध में बताया गया है कि उपयोगी बोरे को संकलित कर रहे हैं शासन के द्वारा निर्गत गाइडलाइंस के अनुसार सभी केन्द्र प्रभारियों से तत्काल गेंहू खरीद करने के निर्देश दिए हैं । सभी केंद्र प्रभारियों को शक्त हिदायत दी गई है कि सीधे किसानों से गेंहू खरीद की जाए केंद्रों पर लगातार छापामारी जारी रहेगी
रिपोर्ट – राहुल मोदनवाल
















