वाराणसी
वाराणसी लोहता क्षेत्र छितौनी गांव में रविवार को पशु-पक्षियों और मानव कल्याण के लिए कराहा पूजन किया गया। कार्यक्रम में पुजारी हीरा भगत जी ने विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कराई।
इस दौरान 11 किलो देसी घी और एक क्विंटल गाय के दूध सहित अन्य सामग्री के साथ पूजन कराया गया। व इसके अलावा फल, चना, गुड़ आदि प्रसाद का वितरण श्रद्धालुओं के बीच किया गया।
इस कार्यक्रम का संचालन विजय यादव ने किया।
इस अवसर पर पवन यादव उर्फ विनोद, विष्णु कुमार, अमित ने पूजा में अच्छी भागीदारी निभाई।
भगत जी हीरा यादव ने कहा कि प्रकृति अत्यंत शक्तिशाली है और उसके साथ छेड़छाड़ का ही परिणाम है कि मौसम में लगातार असामान्य बदलाव देखने को मिल रहा है। पशु-पक्षियों में बढ़ती महामारियां और असाध्य रोगों से मानव भी प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पशुओं में गला घोटू, खुरपका-मुंहपका जैसी बीमारियां आती जाती रहेंगी। हम सभी लोगों को भगवान के प्रति समर्पित रहकर समय-समय पर पूजा पाठ और धार्मिक अनुष्ठान करते रहना चाहिए।
कराहा को देखने के लिए भारी संख्या में लोग दूर दराज से आए थे । कार्यक्रम के अंत में भव्य भंडारा आयोजित किया गया।
रिपोर्ट – रामबिलास यादव
















