मीरजापुर
मीरजापुर थाना हलिया, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 13.03.2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी ।
उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना हलिया पर मु0अ0सं0-26/2026 धारा 376,504,506 भादवि व ¾(2) पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी हलिया को निर्देश दिए गए।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना हलिया पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 09.05.2026 को थाना हलिया पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त विनय कुमार पुत्र लालबहादुर निवासी ग्राम हड़िया नटकी थाना माण्डा जनपद प्रयागराज को अंतर्गत धारा 376,504,506 भादवि व ¾(2) पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
रिपोर्ट – आनंद यादव
















