थाना चुनार पुलिस द्वारा 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार;

मीरजापुर मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की..

मीरजापुर

मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः09.05.2026 को उप-निरीक्षक शिव प्रकाश सिंह व उप निरीक्षक सरोज कुमार चौबे मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्रांतर्गत ग्राम सीखड़ से अभियुक्त राजकुमार शर्मा पुत्र तौलन शर्मा निवासी ग्राम सीखड़ बाजार थाना चुनार जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया ।

उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चुनार पर मु0अ0सं0-187/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया।

रिपोर्ट – आनंद यादव

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed