वाराणसी:
जैतपुरा थाना क्षेत्र के नक्कीघाट की निवासी 68 वर्षीय चमेली देवी पत्नी स्व. दशमीराम 8 मई 2026, शुक्रवार सुबह 6 बजे से लापता हैं। घर से निकली चमेली देवी अब तक वापस नहीं लौटी हैं।
परिजनों ने चौकाघाट चौकी पर गुमशुदगी की शिकायत दी, जिसके बाद 10 मई 2026 को मुकदमा दर्ज किया गया। चमेली देवी को आखिरी बार बड़ी गैबी क्षेत्र में देखा गया था।

यदि किसी को चमेली देवी के बारे में कोई जानकारी मिले तो नजदीकी पुलिस चौकी या पम्पलेट पर दिए गए गुड्डु के नंबर पर संपर्क करें। सही जानकारी देने वाले को परिवार की ओर से उचित पुरस्कार दिया जाएगा।
अपील:
कृपया इस सूचना को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि बुजुर्ग महिला को खोजने में मदद मिल सके।
रिपोर्ट – विवेक कुमार यादव
















