चंदौली:-
उच्चाधिकारीगण से प्राप्त निर्देशानुसार थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा दिनांक 15/16.0.26 की रात्रि में ग्राम चौरहट स्थित माँ दुर्गा मंदिर से घण्टा, हण्डा व त्रिशूल की चोरी की घटना का सफल अनावरण किया गया ।
थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पड़ाव रामनगर रोड स्थित रेलवे पुलिया के पास से चेकिंग के दौरान 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हिमांशु कुमार खरवार पुत्र अरुण कुमार खरवार निवासी खोजवा, थाना भेलूपुर, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 29 वर्ष के रूप में हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से मंदिर का घण्टा, हण्डा व त्रिशूल (पीली धातु) बरामद किया गया।
मौके पर वादी मुकदमा (मंदिर पुजारी) को बुलाकर बरामद सामान की शिनाख्त कराई गई, जिन्होंने उक्त सामान को अपने मंदिर का बताया।
इस आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमे में धारा 317(2) BNS की बढ़ोत्तरी की गई। थाना स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता –
1.हिमांशु कुमार खरवार पुत्र अरुण कुमार खरवार निवासी खोजवा, थाना भेलूपुर, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 29 वर्ष ।
अपराधिक विवरण –
1.मु0अ0सं0- 175/2026 धारा 305(D) /317(2) बीएनएस थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली ।
विवरण बरामदगी –
एक मन्दिर का घण्टा पीला धातु।
एक हण्डा पीला धातु।
एक त्रिभुल पीली धातु ।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1.थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली ।
2.उ0नि0 अजय कुमार चौकी प्रभारी जलीलपुर थाना कोतवाली मुगलसराय चन्दौली ।
3.हे0का0 बसन्त सिंह कोतवाली मुगलसराय चन्दौली
4.हे0का0 रजनीश राय कोतवाली मुगलसराय चन्दौली ।
















