चकिया में भाजपा की जीत पर जश्न, कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी और मिठाई वितरण;

चकिया, चंदौली पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के बेहतर प्रदर्शन के बाद चकिया क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने खुशी का..

चकिया, चंदौली

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के बेहतर प्रदर्शन के बाद चकिया क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। गांधी पार्क तिराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर जोरदार जश्न मनाया।

इस दौरान ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ताओं ने नृत्य किया और आतिशबाजी कर जीत का उत्सव मनाया। साथ ही एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।

विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि चुनाव परिणामों ने देश की राजनीति में एक नया संदेश दिया है। उन्होंने बताया कि असम में पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की दिशा में अग्रसर है,

जबकि पश्चिम बंगाल में भाजपा ने अपनी स्थिति मजबूत की है। पुडुचेरी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को बहुमत मिलने से सरकार गठन का मार्ग साफ हुआ है।

पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान ने इस जीत को प्रधानमंत्री “नरेंद्र मोदी” के नेतृत्व और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास और सुशासन की राजनीति को समर्थन दिया है।

नगर पंचायत चकिया के चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि इस जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और सभी कार्यकर्ता जनसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे।

मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा मिठाई बांटकर खुशी मनाई जा रही है।

वहीं पूर्व मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह संतोष ने मतदाताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताया।

इस मौके पर विधायक कैलाश आचार्य, शिव तपस्या पासवान, उमाशंकर सिंह, प्रदीप मौर्य, संदीप गुप्ता आशु, राघवेंद्र प्रताप सिंह, कैलाश जायसवाल, सारांश केसरी, शुभम मोदनवाल, सुशील पांडेय, सभासद उमेश चौहान, बादल सोनकर, रवि गुप्ता, राहुल सोनकर, हिमांशु कश्यप, राजू माली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट – शुभम मोदनवाल

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed