बकरा ईद से पहले लोहता पुलिस का पैदल गश्त, थाना प्रभारी बोले- अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई;

वाराणसी आगामी त्योहार बकरा ईद के मद्देनजर लोहता थाना प्रभारी दिगंबर उपाध्याय ने पुलिस टीम के साथ कोटवां चौकी क्षेत्र में पैदल गश्त किया। इस..

वाराणसी

आगामी त्योहार बकरा ईद के मद्देनजर लोहता थाना प्रभारी दिगंबर उपाध्याय ने पुलिस टीम के साथ कोटवां चौकी क्षेत्र में पैदल गश्त किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से आपसी भाईचारे एवं शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की।

थाना प्रभारी ने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या खुराफात फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत उनके सीयूजी नंबर पर गोपनीय तरीके से दें।

इस मौके पर लोहता थाना पुलिस व कोटवां चौकी इंचार्ज मो. परवेज, उपनिरीक्षक शशिकांत मिश्रा समेत पूरी पुलिस टीम मौजूद रही।

पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और शांति व्यवस्था बनाए रखने की चेतावनी भी दी।

थाना प्रभारी दिगंबर उपाध्याय ने कहा कि लोहता पुलिस हर परिस्थिति में क्षेत्रवासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। पैदल गश्त के दौरान पुलिस बल लगातार लोगों से संवाद करता नजर आया।

कोटवां में पुलिस की पैदल गश्त, लोगों से भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की

रिपोर्ट : रामबिलास यादव

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed