वाराणसी
अपराध नियंत्रण अभियान के तहत रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को दो अवैध पिस्टल, दो मैगजीन और सात जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में अवैध असलहे बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी हथियारों के संबंध में कोई वैध कागजात नहीं दिखा सका।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी से हथियारों के स्रोत और नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।
रामनगर पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध हथियार रखने वालों में हड़कंप मच गया है।
रिपोर्ट : संतोष अग्रहरि
















