कराटे में बड़ी उपलब्धि: सौरभ केशरी बने KIO के नेशनल जज, 17 मई को पास की परीक्षा;

वाराणसी: खेल जगत में मेहनत और समर्पण से नई ऊंचाइयां छूने वाले प्रसिद्ध कराटे प्रशिक्षक एवं खेल प्रोत्साहक सौरभ केशरी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल..

वाराणसी:

खेल जगत में मेहनत और समर्पण से नई ऊंचाइयां छूने वाले प्रसिद्ध कराटे प्रशिक्षक एवं खेल प्रोत्साहक सौरभ केशरी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने 17 मई 2026 को आयोजित कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन KIO की प्रतिष्ठित नेशनल जज परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है।

यह परीक्षा देशभर के अनुभवी कराटे प्रशिक्षकों के लिए आयोजित की गई थी। इसमें तकनीकी ज्ञान, नियमों की समझ, निर्णय क्षमता और कराटे के अंतर्राष्ट्रीय मानकों का गहन परीक्षण किया गया। सौरभ केशरी ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा और वर्षों के अनुभव के बल पर यह कठिन परीक्षा पास की

सौरभ केशरी केवल प्रशिक्षक ही नहीं, युवा खिलाड़ियों के प्रेरणास्रोत भी हैं। उनके प्रशिक्षण में अनेक खिलाड़ियों ने जिला, राज्य, SGFI नेशनल और खेलो इंडिया तक पहुंचकर शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कई खिलाड़ियों को पदक जितवाकर क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन किया है।

कराटे के माध्यम से बच्चों एवं युवाओं में आत्मरक्षा, अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वे लगातार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बच्चों को खेलों से जोड़कर राष्ट्रीय मंच तक पहुंचा रहे हैं।

सौरभ केशरी ने बताया कि बचपन से ही उन्हें कराटे का शौक रहा है। इसका पूरा श्रेय वे अपने माता-पिता और परिवार को देते हैं जिन्होंने हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

उनकी इस उपलब्धि पर वाराणसी कराटे जिला संघ के सचिव दिलीप कुमार सैनी, स्वाति जायसवाल, स्पर्श एनजीओ के सेक्रेट्री राहुल मिश्रा, सौम्या ओझा, राजर्षि शिवांशु मिश्रा, नारायण शर्मा, मुकेश कुमार, किशन कुमार, डॉ. अगस्त मुनि उपाध्याय, शशि प्रकाश सिंह, संतोष यादव समेत खेल प्रेमियों और गणमान्य लोगों ने हर्ष जताते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

रिपोर्ट – सौरभ केशरी

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed