–
रामनगर, वाराणसी:
रामनगर के नवागत प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा ने कार्यभार संभालते ही एक्शन मोड में आकर चौक चौराहा से किला रोड पर अतिक्रमण के विरुद्ध सघन अभियान चलाया।
अभियान के दौरान साउंड सिस्टम के माध्यम से ऑटो, टोटो, ठेला, खोमचा इत्यादि संचालकों को हिदायत दी गई कि वे रोड पर वाहन और दुकान न लगाएं। प्रभारी निरीक्षक ने स्पष्ट कहा कि “रोड चलने के लिए है, अतिक्रमण के लिए नहीं।
उन्होंने चेतावनी दी कि आदेश का अनुपालन न करने पर अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस अभियान से किला रोड पर यातायात व्यवस्था सुधारने और जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
















