वाराणसी
वाराणसी जनपद में चोरी, लूट, चेन स्नेचिंग, शराब तस्करी आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज शुभम कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर पाक्सो एक्ट के अभियुक्त करण बिन्द पुत्र छुन्नू बिन्द निवासी माधोपुर शिवपुरवा सिगरा उम्र 21 वर्ष को रविवार को शिवपुरवा पानी टंकी के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 65(1)बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्र, चौकी प्रभारी नगर निगम पंकज कुमार पाण्डेय, म0उ0नि0 काजोल सिंह, हे0का0 अनन्त कुमार सिंह, हे0का0 मनोज कुमार मौर्य,का0 जयप्रकाश,का0 पुनीत सीताराम,का0 रविप्रकाश आदि शामिल रहे।
रिपोर्ट – राहुल मोदनवाल
















