बागपत,
खेकड़ा क्षेत्र के मवीकलां गांव स्थित “ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल” के प्रबंधक व सुप्रसिद्ध समाज सेवी पं. जयसिंह शर्मा की तेरहवीं शुक्रवार को दा हरी कैसल बैंकट हॉल, मवीकलां में आयोजित हुई।
तेरहवीं संस्कार में धार्मिक, सामाजिक, शैक्षिक व राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हजारों लोगों ने शामिल होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। समाज के वरिष्ठजनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर स्व. जयसिंह शर्मा के बड़े पुत्र व ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य पं. ब्रिजेश कुमार शर्मा के सिर पर पगड़ी बांधकर उन्हें परिवार का मुखिया नियुक्त किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने पं. जयसिंह शर्मा के व्यक्तित्व व समाजसेवा पर प्रकाश डाला। कहा, _”पं. जयसिंह शर्मा का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए।”_ इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
श्रद्धांजलि सभा में बागपत विधायक योगेश धामा, पूर्व राज्यमंत्री डॉ. कुलदीप उज्जवल, रालोद जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर, वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, पूर्व रालोद जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल तेवतिया, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र त्यागी, 360 सर्व खाप चौधरी नरेश शर्मा, चौरासी देशखाप चौधरी सुभाष शर्मा, जाट सभा के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र धामा, शुगर मिल चेयरमैन कृष्णपाल सिंह सहित हजारों लोग मौजूद रहे।
परिवार से पं. जयसिंह शर्मा के छोटे पुत्र पं. देवदत्त शर्मा, भतीजे धनपाल शर्मा, राकेश शर्मा व पौत्र सुरेश शर्मा, उज्जवल पाराशर, आरव पाराशर उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – विवेक जैन
















