वाराणसी
–
रामनगर, वाराणसी, 22 अप्रैल 2026: प्रांतीय सशस्त्र बल (PAC) की 36वीं वाहिनी, रामनगर में 26 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह एवं भर्ती आरक्षी पासिंग आउट परेड की तैयारियां जोरों पर हैं।

डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय ने किया निरीक्षण
इसी क्रम में मंगलवार को वाहिनी परिसर स्थित परेड ग्राउंड में ग्रैंड रिहर्सल का पूर्वाभ्यास कराया गया। इस अभ्यास की अध्यक्षता डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय ने की। रिहर्सल के दौरान जवानों ने परेड का शानदार प्रदर्शन किया और दीक्षांत समारोह की सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।
26 अप्रैल को होने वाले दीक्षांत समारोह में नवचयनित आरक्षियों को शपथ दिलाई जाएगी।
















