चन्दौली:
चंदौली जिले की स्वाट/सर्विलांस टीम ने CEIR पोर्टल और तकनीकी निगरानी की मदद से बड़ी कामयाबी हासिल की है। टीम ने विभिन्न स्थानों से गुम हुए 111 मल्टीमीडिया मोबाइल सेट बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए।
पुलिस लाइन के नवीन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एसपी आकाश पटेल ने खुद मोबाइल स्वामियों को उनके फोन सुपुर्द किए। महीनों से खोए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। लोगों ने चंदौली पुलिस की कार्यशैली की जमकर सराहना की।
खास बातें:-
कुल बरामदगी: 111 मोबाइल, अनुमानित कीमत 33.30 लाख रुपये-
सबसे ज्यादा बरामदगी: सकलडीहा थाना-27, चंदौली थाना-25 मोबाइल-
टीम का नेतृत्व: स्वाट प्रभारी रामजनम यादव एवं सर्विलांस प्रभारी आशीष मिश्रा-
कैसे मिली सफलता: CEIR पोर्टल और तकनीकी निगरानी से ट्रेस कर विभिन्न जिलों से बरामदगी-
“खोया था भरोसा नहीं, मोबाइल था… चंदौली पुलिस ने दोनों वापस दिला दिए”
मोबाइल पाने के बाद लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि फोन वापस मिलेगा, लेकिन पुलिस ने उनका भरोसा जीत लिया।
एसपी आकाश पटेल ने कहा कि जनसुनवाई में मिली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की गई। पूरी टीम की मेहनत रंग लाई।
रिपोर्ट : राहुल मोदनवाल
















