थाना कछवां पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार;

मीरजापुर: मीरजापुर थाना कछवां पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे 2 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कोर्ट में..

मीरजापुर:

मीरजापुर थाना कछवां पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे 2 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। इस मामले में पहले ही 4 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

दिनांक 31.05.2026 को वादी रमाशंकर पुत्र खरपत्तु निवासी विदापुर, थाना कछवां ने नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी। आरोप था कि पुरानी रंजिश व पारिवारिक विवाद में आरोपियों ने वादी के भाई व पिता के साथ मारपीट की। इलाज के दौरान घायल प्रेमशंकर की मौत हो गई।

तहरीर के आधार पर थाना कछवां में मु0अ0सं0-118/2025, धारा 115(2), 351(2), 3(5), 110, 118(1), 103(1), 333, 352 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक ने घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

निर्देश के क्रम में 02.06.2026 को प्रभारी निरीक्षक अमरजीत चौहान व पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर निगतपुर रेलवे स्टेशन के पास से वांछित आरोपी 1. विनोद कुमार पुत्र गंगाराम निवासी विदापुर, थाना कछवां, मीरजापुर व 2. अनिकेत कुमार पुत्र राम प्यारे निवासी ग्राम तेनुई, थाना जंसा, वाराणसी को गिरफ्तार कर लिया।

थाना कछवां पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस मामले में अब तक कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है।

रिपोर्ट : आनंद यादव

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed