मीरजापुर:
मीरजापुर थाना कछवां पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
दिनांक 31.05.2026 को थाना कछवां में एक व्यक्ति ने नामजद आरोपी के खिलाफ अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म की तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना कछवां में मु0अ0सं0-110/2026, धारा 64(2)(एफ), 64(2)(एम), 65(1), 115(2), 352, 351(2) बीएनएस व 5N/6, 5L/6 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक ने घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी सिटी व सीओ सदर के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी कछवां को निर्देश दिए।
निर्देश के क्रम में 02.06.2026 को उप निरीक्षक शाहिद यादव व पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कछवां क्षेत्र के गडौली तिराहे के पास से आरोपी मनोज पुत्र मंगर निवासी ग्राम गडौली, थाना कछवां को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
रिपोर्ट : आनंद यादव
















