जौनपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नई तैनाती से बढ़ेगी कानून व्यवस्था की मजबूती, पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल;

जौनपुर जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह द्वारा एक महत्वपूर्ण..

जौनपुर

जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए दो थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। इस निर्णय के बाद पुलिस विभाग में नई ऊर्जा, नए उत्साह और नई उम्मीदों का संचार देखने को मिल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वनाथ प्रताप सिंह को सिटी कोतवाली से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक सिकरारा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि त्रिवेणी सिंह को जनपद के सबसे महत्वपूर्ण थानों में शामिल सिटी कोतवाली जौनपुर का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

पुलिस विभाग से जुड़े लोगों का मानना है। कि दोनों अधिकारी अपने अनुभव, कार्यकुशलता और अनुशासित कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। नई तैनाती के बाद कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने, अपराध नियंत्रण तथा जनता और पुलिस के बीच विश्वास को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद जताई जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के नेतृत्व में जौनपुर पुलिस लगातार जनहित, अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। इसी क्रम में किया गया यह प्रशासनिक फेरबदल पुलिस व्यवस्था को और अधिक गतिशील एवं प्रभावी बनाने वाला कदम माना जा रहा है।

जनपद के नागरिकों ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की है। कि नई जिम्मेदारियों के साथ दोनों अधिकारी जनता की समस्याओं के समाधान, अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई तथा कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नई जिम्मेदारियों के लिए विश्वनाथ प्रताप सिंह एवं त्रिवेणी सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

जब नेतृत्व दूरदर्शी हो, नीयत जनसेवा की हो और टीम समर्पित हो, तब कानून व्यवस्था केवल मजबूत ही नहीं होती, बल्कि जनता का विश्वास भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचता है।

रिपोर्ट : सुरेश कुमार शर्मा

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed