वाराणसी
शुक्रवार सुबह तेज गरज-चमक, भारी हवा और तेज बारिश के चलते हरहुआ पंचकोशी-रामेश्वर रोड पर एक विशाल नीम का पेड़ अचानक सड़क पर गिर पड़ा।
पेड़ गिरने से दोनों तरफ का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और पंचकोशी परिक्रमा कर रहे महादेव भक्त रास्ते में फंस गए।
हादसे में दो बिजली के खंभे और विद्युत तार भी टूट गए, जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई है।
















