लखनऊ:
सांसद एवं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार 30 मई को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में “नौसेना शौर्य वाटिका” का भव्य उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम इकाना स्टेडियम के निकट स्थित नौसेना शौर्य वाटिका में आयोजित होगा।
भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रक्षामंत्री सुबह 11:10 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से 11:25 बजे सीधे नौसेना शौर्य वाटिका पहुंचेंगे।
सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के समापन के बाद दोपहर 1 बजे सड़क मार्ग से लखनऊ एयरपोर्ट जाएंगे और वहां से दिल्ली के पालम एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।
















