ससुराल वालों ने छीना 16 माह का दुधमुंहा बेटा, बेबस मां ने कमिश्नर से लगाई गुहार;

वाराणसी: पांडेपुर नई बस्ती की एक बेबस मां अपने 16 माह के दुधमुंहे बेटे को वापस पाने के लिए कमिश्नर मोहित अग्रवाल के दरबार पहुंची।..

वाराणसी:

पांडेपुर नई बस्ती की एक बेबस मां अपने 16 माह के दुधमुंहे बेटे को वापस पाने के लिए कमिश्नर मोहित अग्रवाल के दरबार पहुंची। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसका बच्चा छीनकर उसे घर से निकाल दिया और अब मिलने भी नहीं दे रहे।

पीड़िता नई बस्ती पांडेपुर की रहने वाली है। उसका 16 माह का बेटा है। आरोप है कि देवर धर्मेन्द्र तिवारी, सास-ससुर और अन्य ससुराल वालों ने मिलकर उसका बच्चा छीन लिया और उसे घर से भगा दिया। तब से मां को बेटे से मिलने तक नहीं दिया जा रहा।

पीड़िता का रो-रोकर बुरा हाल है। उसने बताया कि देवर लगातार उसे प्रताड़ित कर रहा था। विरोध करने पर सभी ससुराल वाले उसके खिलाफ हो गए और घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता के मुताबिक 16 माह के बच्चे को मां के दूध और देखभाल की सख्त जरूरत है। मां-बेटे के अलग होने से दोनों मानसिक और शारीरिक कष्ट झेल रहे हैं।

आरोप है कि विपक्षी लगातार धमकी दे रहे हैं कि बच्चे से मिलने की कोशिश की तो दोनों को जान से मार देंगे। यह भी कहते हैं कि हम पेशे से अधिवक्ता हैं, कोर्ट कचहरी देखते रहते हैं, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

पीड़िता ने कानून पर भरोसा जताते हुए कमिश्नर मोहित अग्रवाल से अपने दुधमुंहे बेटे को वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

रिपोर्ट : विवेक कुमार यादव

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports