वाराणसी: आयकर कर्मचारी महासंघ के 75वें स्थापना वर्ष पर वॉकाथॉन और पौधारोपण, पर्यावरण-स्वास्थ्य का दिया संदेश;

वाराणसी: आयकर कर्मचारी महासंघ के प्लेटिनम जुबली वर्ष यानी 75वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में आयकर कर्मचारी महासंघ, वाराणसी शाखा द्वारा वॉकाथॉन एवं पौधारोपण कार्यक्रम..


वाराणसी:

आयकर कर्मचारी महासंघ के प्लेटिनम जुबली वर्ष यानी 75वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में आयकर कर्मचारी महासंघ, वाराणसी शाखा द्वारा वॉकाथॉन एवं पौधारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

महासंघ के गौरवशाली 75 वर्षों की उपलब्धियों और कर्मचारी हितों के प्रति उसकी सतत प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

वॉकाथॉन के माध्यम से सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया, वहीं पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पर्यावरण बचाने और फिट रहने का संकल्प भी लिया।

आयोजन के दौरान महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि 75 साल की यह यात्रा कर्मचारी एकता और सेवा भाव का प्रतीक है। आगे भी महासंघ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम करता रहेगा।

रिपोर्ट- विवेक कुमार यादव

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports