: वाराणसी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला बुधवार को जनरैली के बीच बाबा विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन के लिए निकला।
काफिला BLW गेस्ट हाउस से सर्किट हाउस, कचहरी, पुलिस लाइन चौराहा, सांस्कृतिक संकुल, चौकाघाट और लहुराबीर होते हुए धीरे-धीरे श्री काशी विश्वनाथ धाम की ओर बढ़ा। पूरे रूट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा और काफिला गुजरने से पहले सड़कों को सेनेटाइज किया गया।
पीएम की एक झलक पाने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। काफिले पर जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई। लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और ‘मोदी-योगी जिंदाबाद’ के नारे गूंजते रहे। पीएम ने भी हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया।
रिपोर्ट – विवेक कुमार यादव
















