पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा प्रधानमंत्री, भारत सरकार के आगमन/भ्रमण व अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल की ब्रीफिंग की गई, बाद ब्रीफिंग हुआ ग्रैंड रिहर्सल;

वाराणसी दिनांक 27-04-2026 को प्रधानमंत्री, भारत सरकार के आगमन, भ्रमण एवं अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत BLW स्थित कार्यक्रम स्थल पर ही पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी..

वाराणसी

दिनांक 27-04-2026 को प्रधानमंत्री, भारत सरकार के आगमन, भ्रमण एवं अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत BLW स्थित कार्यक्रम स्थल पर ही पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी “मोहित अग्रवाल” द्वारा ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल की ब्रीफिंग की गई तथा तत्पश्चात ग्रैंड रिहर्सल हुआ।

ब्रीफिंग के दौरान पुलिस आयुक्त ने निर्देशित किया कि वीवीआईपी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूर्ण सतर्कता एवं शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा सभी अधिकारी/कर्मचारी ड्यूटी कार्ड एवं आई-कार्ड अनिवार्य रूप से धारण करें।

उन्होंने सुरक्षा, यातायात, भीड़ प्रबंधन, प्रोटोकॉल अनुपालन, रूट डायवर्जन, अस्थायी पार्किंग, नो फ्लाई जोन, सघन चेकिंग-फ्रिस्किंग, रूफ टॉप ड्यूटी, सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों से सतत निगरानी, लाउड हेलर व पीए सिस्टम के उपयोग तथा रस्सों द्वारा बैरिकेडिंग एवं भीड़ नियंत्रण संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सभी पुलिस कर्मियों को अच्छे टर्न-आउट में समय से ड्यूटी प्वाइंट पर उपस्थित रहने, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा साथी कर्मियों की पहचान सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रभारी अधिकारियों को अधीनस्थों की विस्तृत ब्रीफिंग के निर्देश दिए गए।

आमजन के साथ विनम्र व्यवहार एवं महिलाओं की चेकिंग महिला पुलिस कर्मियों द्वारा कराने पर विशेष बल दिया गया। रिहर्सल के उपरांत पुलिस आयुक्त ने कैम्प कार्यालय पर पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के साथ डी-ब्रीफिंग कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

इस दौरान अपर पुलिस महानिदेशक तरुण गाबा, अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी सहित कमिश्नरेट वाराणसी, वाह्य जनपदों, पीएसी व अर्धसैनिक बलों से आये हुए समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed