KVN बैडमिंटन एकेडमी में जिला चैंपियनशिप का समापन: 181 खिलाड़ियों को मिले गोल्ड मेडल और ट्रॉफी;

वाराणसी न्यूज :- खेल जगत के लिए गर्व का क्षण रहा जब KVN बैडमिंटन एकेडमी, मिसिरपुर, रोहनिया में डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन (DBA) के सहयोग से..

वाराणसी न्यूज :-

खेल जगत के लिए गर्व का क्षण रहा जब KVN बैडमिंटन एकेडमी, मिसिरपुर, रोहनिया में डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन (DBA) के सहयोग से आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का आज सफल समापन हुआ।

23 अप्रैल से 26 अप्रैल तक चले इस टूर्नामेंट में वाराणसी की विभिन्न एकेडमी एवं स्कूलों से आए बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता पूर्ण रूप से सुचारू और अनुशासित माहौल में संपन्न हुई।

समापन समारोह में विभिन्न वर्गों के कुल 181 विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस सफल आयोजन के लिए KVN बैडमिंटन एकेडमी के चेयरमैन दीपक सिंह, उनके सहयोगी मृदुलैश त्रिपाठी तथा DBA के सचिव नागेंद्र सिंह को क्षेत्रीय खेल प्रेमियों एवं अभिभावकों ने बधाई दी।

आयोजकों के कुशल नेतृत्व और पूरी टीम की कड़ी मेहनत से वाराणसी जनपद के खिलाड़ियों को एक उच्च स्तरीय मंच प्राप्त हुआ।

रिपोर्ट – विवेक कुमार यादव

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed