बड़गांवा नाइट क्रिकेट में पहुंचे बिहार के मंत्री जमा खान, छात्र राजनीति से बताया  पुराना जुड़ाव;

चंदौली: शहाबगंज क्षेत्र के बड़गांवा गांव में शुक्रवार शाम बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने प्रधान गुलफाम अहमद उर्फ..

चंदौली:

शहाबगंज क्षेत्र के बड़गांवा गांव में शुक्रवार शाम बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने प्रधान गुलफाम अहमद उर्फ मिक्कू के आवास पर ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इसके बाद मंत्री बड़गांवा में आयोजित नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मंत्री के आगमन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया।

मंत्री जमा खान ने बताया कि उनका इस क्षेत्र से करीब 20 साल पुराना जुड़ाव है। छात्र राजनीति के समय से ही उनका यहां आना-जाना रहा है। उन्होंने कहा कि यहां उनके समाज के लोग भी रहते हैं, जिससे रिश्ता और मजबूत हुआ है।

मंत्री ने कहा कि वे एनडीए सरकार का हिस्सा हैं और जब भी क्षेत्र को उनकी जरूरत होगी, वे हमेशा साथ खड़े मिलेंगे। नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर उन्होंने कहा कि खेलों में सभी धर्म और समाज के लोग एक साथ भाग लेते हैं, जो सामाजिक एकता का संदेश देता है। उन्होंने युवाओं से खेल के साथ शिक्षा पर भी ध्यान देने की अपील की।

रिपोर्ट : मोहम्मद तस्लीम

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed