वाराणसी, 21.05.2026:
आगामी श्रावण मास और पर्व-त्योहारों के मद्देनजर श्री काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। अपर निदेशक आईबी विनीता शर्मा, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और एडीजी सुरक्षा तरुण गाबा ने गुरुवार को धाम क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया।
प्रमुख निर्णय:
1. उड़पी व गंगा द्वार से आने वाले श्रद्धालुओं की वापसी के लिए द्वार संख्या-04 के पास वैकल्पिक मार्ग बनाया जाएगा।
2. धाम की परिधीय दीवारों की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी।
3. भैरव गेट पर भीड़ नियंत्रण के लिए आधुनिक स्लाइडिंग गेट लगेगा।
4. गलियों व संवेदनशील मार्गों पर अतिरिक्त AI युक्त CCTV कैमरे लगाए जाएंगे।

निरीक्षण में पुलिस, पीएसी, सीआरपीएफ और अर्धसैनिक बलों की तैनाती, 325 CCTV, पीटीजेड कैमरे, ड्रोन व एंटी-ड्रोन सिस्टम की समीक्षा की गई। रूफटॉप ड्यूटी, वीडियो एनालिटिक्स और कंट्रोल रूम को अत्याधुनिक तकनीक से लैस करने के निर्देश दिए गए। ब्लाइंड स्पॉट खत्म करने के लिए अतिरिक्त कैमरे लगेंगे।

चरणबद्ध भीड़ प्रबंधन, होल्डिंग एरिया, नो-व्हीकल व नो-मैन जोन, वृद्ध-दिव्यांगों के लिए विशेष व्यवस्था और वीडियो वॉल से आरती प्रसारण को और प्रभावी किया जाएगा।
मण्डलायुक्त एस. राजलिंगम, एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया, जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी कर आगामी पर्वों पर निर्बाध दर्शन व्यवस्था के निर्देश दिए गए।

घाटों पर जल पुलिस-NDRF की संयुक्त बोट पेट्रोलिंग, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, पार्किंग, पेयजल, शौचालय जैसी जनसुविधाओं को बेहतर करने पर भी जोर दिया गया।
















