गोरखपुर:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर दौरे का आज दूसरा दिन है। सुबह गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना और गौ सेवा के बाद CM जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
आज मुख्यमंत्री कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जनता दर्शन में फरियादियों की भीड़ जुटने की उम्मीद है।
















