चंदौली:
शहाबगंज क्षेत्र के बड़गाँवा गांव में आज शाम बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री का आगमन होगा। प्रधान संघ अध्यक्ष गुलफाम मोहम्मद के आवास पर रात 8 बजे उनके स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रधान, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और गणमान्य लोग शामिल होंगे। इस दौरान क्षेत्रीय विकास, सामाजिक सौहार्द और जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की संभावना है।
प्रधान संघ अध्यक्ष गुलफाम अहमद उर्फ मिक्कू ने बताया कि मंत्री के स्वागत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ग्रामीणों में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह है।
रिपोर्ट : मोहम्मद तस्लीम
















