वाराणसी:
लगभग 1 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद कैंट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र का स्थानांतरण सिगरा थाना प्रभारी पद पर हो गया है। कैंट थाने पर सहकर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

इस दौरान थाना स्टाफ के पुलिसकर्मी भावुक नजर आए। सहकर्मियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कैंट थाने में कानून व्यवस्था बेहतर रही और टीम ने एकजुट होकर काम किया।
इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र ने भी साथियों का आभार जताया और कैंट थाने के कार्यकाल को यादगार बताया। अब वे सिगरा थाने की नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
















