वाराणसी
स्मार्ट सिटी वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर वार्ड नंबर 23 में बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ आज धरना देना पड़ा। शंभू यादव के आवास की बिजली खंभे से कनेक्शन खराब होने के कारण पिछले पांच दिनों से गुल थी।
भीषण गर्मी में पांच दिन तक दर्जनों बार शिकायत करने और अधिकारियों को फोन करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। विभाग की इस उदासीनता से मजबूर होकर स्थानीय लोगों को धरने पर बैठना पड़ा।
धरना शुरू होते ही बिजली विभाग हरकत में आया। तत्काल लाइनमैन मौके पर पहुंचे और खराब कनेक्शन को ठीक किया, जिसके बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि विभाग समय पर शिकायत पर ध्यान देता तो जनता को धरना-प्रदर्शन के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता।
अमन यादव
महानगर अध्यक्ष, बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी
समाजवादी पार्टी, वाराणसी
मो. 9044787876
















