वाराणसी, न्यूज :-
एग्रो टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ऑर्गेनिक परिवार द्वारा मंगलवार को हरहुआ ब्लॉक के अवसनपुर ग्राम में “सृष्टि एग्रो पार्क” का विधिवत भूमि पूजन किया गया।

इस अवसर पर ऑर्गेनिक परिवार के संस्थापक सुजीत कुमार ने कहा कि “सृष्टि एग्रो पार्क” का उद्देश्य किसानों को पर्यटन से जोड़कर उनकी आय बढ़ाना और शहरी लोगों को खेती-किसानी से रूबरू कराना है। यहां जैविक खेती, ग्रामीण जीवनशैली, पारंपरिक भोजन और प्राकृतिक सौंदर्य का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

भूमि पूजन कार्यक्रम में दीपक सोनी, रवि केशरी, अरविन्द तिवारी, शिवांगी चौरसिया, प्रज्ञा तिवारी, नित्या, प्रेम शंकर मिश्रा एवं महादेव सहित संगठन के कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अवसनपुर के ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शामिल हुए।
ग्राम प्रधान ने ऑर्गेनिक परिवार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह पार्क क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा और युवाओं को खेती की ओर आकर्षित करेगा।
ऑर्गेनिक परिवार के अधिकारियों ने बताया कि “सृष्टि एग्रो पार्क” में जल्द ही जैविक सब्जी उत्पादन, फल उद्यान, किसान प्रशिक्षण केंद्र और ग्रामीण पर्यटन की सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
रिपोर्ट – विवेक कुमार यादव
















