वाराणसी
नव सृजन फाउंडेशन संस्था द्वारा 22 अप्रैल “पृथ्वी दिवस” के अवसर पर अपने पर्यावरण संरक्षण के लिए जल, वायु, पृथ्वी और हवा को शुद्ध व संरक्षित करने की दिशा में नव सृजन फाउंडेशन संस्था द्वारा प्रतिदिन निःशुल्क शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों को शुद्ध ऑक्सीजन के प्रकृति और पर्यावरण एकमात्र बेहतर विकल्प है।

अतः अपने घरों, पार्क, बगीचों, स्कूलों और घर के आस-पास सार्वजनिक स्थलों को हरा – भरा बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है इसलिए ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण व पौधे लगाने के लिए बच्चों को जागरूक किया गया साथ ही मन और कर्म से प्रकृति की रक्षा हेतु प्रति वर्ष की भांति संस्था की अध्यक्ष प्रीति जायसवाल द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को जागरूक भी किया गया।

आयोजित प्रतियोगिता में कुल 35 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिनमें से प्रथम स्थान पर आराध्या पाण्डे द्वितीय स्थान पर दीपांशी जायसवाल और तृतीय स्थान पर नन्ही कलाकार आराध्या जायसवाल ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
















