पार्थ को तिहरी उपाधि, सौम्या बनी एकल चैंपियन जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न;

वाराणसी सीड एकेडमी के पार्थ प्रभाकर ने जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप में तिहरी उपाधि हासिल कर धूम मचा दी। इसी तरह डीपीएस की सौम्या सिंह..

वाराणसी

सीड एकेडमी के पार्थ प्रभाकर ने जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप में तिहरी उपाधि हासिल कर धूम मचा दी।

इसी तरह डीपीएस की सौम्या सिंह ने महिला वर्ग में अंडर 19 आयु वर्ग में एकल उपाधि जीती। टूर्नामेंट में प्रतिभागी खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए उभरते युवा खिलाड़ी का अवार्ड सनबीम स्कूल सारनाथ के अभिनव सिंह को दिया गया तथा स्टार प्लेयर का ख़िताब सौम्या सिंह (डी पी एस वाराणसी) को दिया गया

वाराणसी डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन की तरफ से सनबीम स्कूल सारनाथ में आयोजित दो दिवसीय इस प्रतियोगिता के पुरुष एकल के फाइनल मैच में रविवार को पार्थ प्रभाकर ने बीएचयू के सुदर्शन साहू को 11-8, 9-11, 11-6, 11-4 से परास्त किया।

प्रतियोगिता में रविवार को विभिन्न आयु वर्ग के मैचों के परिणाम इस प्रकार रहे,

अंडर -17 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में पार्थ प्रभाकर (सीड एकेडमी) ने कार्तिक प्रसाद कन्नौजिया (सीड एकेडमी) को 11-9,8-11,11-5,12-10 से हराकर जीत हासिल की वहीं दूसरी तरफ़ अंडर -19 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में पार्थ प्रभाकर (सीड एकेडमी) ने देव त्रिपाठी (सनबीम सनसिटी) को 11-6,11-8,11-8 से हराकर जीत हासिल की ।

अंडर -19 बालिका वर्ग के फाइनल में सौम्या सिंह (डी पी एस) ने आयुषी सिंह (सनबीम वरुणा) को 11-1,11-1,11-5 से हराकर जीत हासिल की। अंडर -11 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में दक्ष चंदानी (स्प्रिंट एकेडमी) ने रिधान खंडेलवाल (डी पी एस) को 11-9,11-2,11-4 से हराकर जीत हासिल की।

अंडर -11 बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में सृष्टि सिंह (सीड एकेडमी) ने अन्वी निगम (सनबीम वरुणा) को 11-9,12-10,11-9 से हराकर जीत हासिल की। अंडर -13 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में सम्मम लखमानी (सीड एकेडमी) ने ध्रुव तोलानी (सीड एकेडमी) को 11-3,11-8,11-1 से हराकर जीत हासिल की।

अंडर -13 बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में कृत्वि गोयल (सनबीम अन्नपूर्णा) ने रितिशा वाधवानी (स्प्रिंट एकेडमी को) 11-2,5-11,11-5,11-5 से हराकर जीत हासिल की । अंडर -15 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में देव त्रिपाठी (सनबीम सनसिटी) ने सम्मम लखमानी (सीड एकेडमी) को 11-9,7-11,11-8,11-6 से हराकर जीत हासिल की ।

अंडर -15 बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में धैर्या श्रीवास्तव (स्प्रिंट एकेडमी) ने आयुषी सिंह (सनबीम वरुणा) को 11-4,11-7,11-5 से हराकर जीत हासिल की। बालक और बालिका वर्ग में अंडर 11 , अंडर 13 , अंडर 15, अंडर 17,अंडर 19 और पुरुष तथा महिला कैटेगरी में आयोजित इस टूर्नामेंट में 191 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

टूनामेंट का उद्घाटन सनबीम ग्रुप ऑफ एजुकेशन के महानिदेशक हर्ष मधोक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता का समापन सनबीम सारनाथ की प्रधानाचार्या तनुजा सिंह ने पुरस्कार वितरण कर किया।

इस टूर्नामेंट के चीफ रेफरी प्रीतम सिंह तथा डिप्टी रेफरी साक्षी शर्मा रहे।

वाराणसी डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन की इंटरनेशनल अंपायर सौम्या सिन्हा तथा सनबीम स्कूल सारनाथ के स्पोर्ट्स हेड संजीव सर ने अभ्यागतों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापित किया।

रिपोर्ट – रामबिलास यादव

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed