जिगना साइबर सेल ने UPI से गए ₹6,000 लौटाए;

मिर्जापुर मिर्जापुर पुलिस की जिगना साइबर सेल टीम ने एक व्यक्ति के खाते में गलती से ट्रांसफर हुए 6,000 रुपये वापस दिलाए हैं। यह राशि..

मिर्जापुर

मिर्जापुर पुलिस की जिगना साइबर सेल टीम ने एक व्यक्ति के खाते में गलती से ट्रांसफर हुए 6,000 रुपये वापस दिलाए हैं। यह राशि यूपीआई के माध्यम से एक अज्ञात खाते में चली गई थी। जिगना थाना क्षेत्र के मछहा निवासी कलिन्दर पुत्र रविन्द्र ने 17 मार्च 2026 को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया था कि यूपीआई के जरिए गलती से 6,000 रुपये किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हो गए थे। शिकायत के बाद थाना जिगना साइबर सेल टीम ने जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर “अपर्णा रजत कौशिक“के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन और क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।

24 अप्रैल 2026 को टीम ने ट्रांसफर की गई 6,000 रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी। धनराशि वापस मिलने पर कलिन्दर ने थाने पहुंचकर मीरजापुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और जिगना साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान साइबर सेल टीम ने उन्हें साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारी देकर जागरूक भी किया।

इस कार्रवाई में थाना जिगना साइबर सेल टीम में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, प्रभारी साइबर सेल अवधेश सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर स्वतंत्र यादव और आरक्षी कौशलेन्द्र सिंह शामिल रहे।

रिपोर्ट – राहुल मोदनवाल

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed