लोक जनशक्ति पार्टी ने प्रशांत श्रीवास्तव को वाराणसी खण्ड स्नातक एम एल सी का बनाया प्रभारी/प्रत्याशी

वाराणसी: लोजपा(रामविलास) की समीक्षा बैठक में जनपद के युवा एवं तेजतर्रार बनारस बार के पूर्व उपाध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव ने पार्टी का दामन थाम आगामी चुनाव..

वाराणसी:

लोजपा(रामविलास) की समीक्षा बैठक में जनपद के युवा एवं तेजतर्रार बनारस बार के पूर्व उपाध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव ने पार्टी का दामन थाम आगामी चुनाव में हलचल पैदा कर दी । पार्टी ने प्रशांत श्रीवास्तव को वाराणसी खण्ड के स्नातक चुनाव का प्रभारी/प्रत्याशी नियुक्त किया जहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ।

सदस्यता हेतु प्रमुख रूप से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष राजीव ने इस दौरान विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा ।

प्रेसवार्ता के दौरान राजीव पासवान ने समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा चाहे सपा हो या बसपा इन दलों ने दशकों तक उत्तर प्रदेश की जनता को केवल छला है और उनका शोषण किया है । जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति के कारण आज प्रदेश का युवा पिछड़ गया है ।

प्रदेश अध्यक्ष ने संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के पदचिन्हों पर चलते हुए वंचितों के लिए संघर्ष किया । चिराग पासवान का बिहार फर्स्ट की तर्ज पर यू पी फर्स्ट का विजन है । पार्टी 403 विधानसभा क्षेत्रों में युवाओं को नेतृत्व का मौका देगी ।

इसी क्रम में जनपद के तेजतर्रार वरिष्ठ अधिवक्ता एवं बनारस बार के पूर्व उपाध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव को जिम्मेदारी देते हुए सदस्यता ग्रहण कराई गई । प्रशांत श्रीवास्तव की सक्रियता को देखते हुए वाराणसी खण्ड का स्नातक एम एल सी का प्रभारी/ प्रत्याशी बनाया गया है ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभिनव श्रीवास्तव (प्रदेश संगठन सचिव ), आशुतोष सिंह गहरवार (प्रदेश महासचिव ), विशाल सिंह रघुवंशी ( मण्डल अध्यक्ष ), राज सिंह नीरज ( जिलाध्यक्ष ) और गुरुप्रसाद राणा ( महानगर अध्यक्ष ) सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

रिपोर्ट – विवेक कुमार यादव

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed