,

गैलेक्सी प्रोडक्शन हाउस ने किया सिंगिंग अवॉर्ड शो 2026 का भव्य आयोजन

नई दिल्ली दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित राजेंद्र भवन में गैलेक्सी प्रोडक्शन हाउस द्वारा कराओके सिंगिंग अवार्ड शो 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में..

नई दिल्ली

दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित राजेंद्र भवन में गैलेक्सी प्रोडक्शन हाउस द्वारा कराओके सिंगिंग अवार्ड शो 2026 का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में दिल्ली एनसीआर की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। सुप्रसिद्ध गायक योगेश मलिक, यूनुस नसीब और आमिर राजा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

इस अवसर पर योगेश मलिक, उस्ताद जुनैद खान, यूनुस नसीब, सिकंदर राजा हसन, बहार आलम, एस नासिर, डॉ सुभाष, राजू शील, टीकाराम, अशोक कुमार लेहरी, राकेश कुमार, अज़हर फिरदौसी, मोहन धवन, राज प्रिंस, समर खान, तबस्सुम अंसारी, दीप्ति चौधरी, यास्मीन खान, पायल कक्कर, गरिमा सिंह, सुनील पराशर, रवि राठी, धर्मेंद्र तोमर, सीमा डोगरा, सुषमा रानी सहित अनेकों सिंगरस ने अपनी मधुर आवाज में गाने गाकर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

शो के अन्त में सभी सिंगर और अतिथियों को अयाज परफ्यूम व ट्राफी भेंट कर सम्मानित किया गया।

गैलेक्सी प्रोडक्शन हाउस के संस्थापक शफ़ीक़ उर रहमान ने अवार्ड शो में आने के लिए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। शफ़ीक़ उर रहमान ने कहा कि इस शो का उद्देश्य देश में छुपी हुई सिंगिंग की प्रतिभाओं को देश व दुनिया के सामने लाने व नई सिंगिंग प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का था।

उन्होने शो के सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों को धन्यवाद दिया। सिंगिंग आवार्ड शो की एंकरिंग सुप्रसिद्ध सिंगर पायल कक्कर द्वारा की गयी

इस अवसर पर इंटरनेशनल अवार्डी एवं महामहिम राष्ट्रपति व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत, सुरेन्द्र बावरा, विकास वशिष्ट, तारिक, जीत प्रताप सिंह, संदीप दमानिआ, साजिब, शहरीर सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – विवेक जैन

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed