वाराणसी से उठी सेवा की नई मिसाल, महाराष्ट्र के उद्योगपतियों के लिए बना प्रेरणा का केंद्र मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट;

वाराणसी: समाज सेवा, मानवता और जनकल्याण के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट के जिला कार्यालय रोहनिया..

वाराणसी:

समाज सेवा, मानवता और जनकल्याण के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट के जिला कार्यालय रोहनिया में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर महाराष्ट्र के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं पूर्व ग्राम प्रधान मंगेश शर्मा को ट्रस्ट के जनपद वाराणसी के जिलाध्यक्ष अमर शर्मा उर्फ कप्तान द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद उद्योगपति मंगेश शर्मा ने मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट के कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि आज के दौर में जहां अधिकांश लोग केवल अपने हितों तक सीमित हो गए हैं। वहीं मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट निस्वार्थ भाव से गरीबों, असहायों, दिव्यांगों, जरूरतमंद परिवारों तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का कार्य कर रहा है। यह संस्था केवल एक ट्रस्ट नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का एक सशक्त अभियान बन चुकी है।

उन्होंने कहा कि ट्रस्ट द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, बेटी सहायता, दिव्यांग सेवा, रक्तदान, वृक्षारोपण, गरीब परिवारों की मदद तथा सामाजिक जागरूकता जैसे क्षेत्रों में किए जा रहे कार्य पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। महाराष्ट्र के उद्योगपतियों और समाजसेवियों को भी इस संस्था से सीख लेकर समाज के उत्थान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।

मंगेश शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि यदि देश के उद्योगपति और सक्षम लोग मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट जैसे सेवा संगठनों के साथ जुड़कर कार्य करें। तो हजारों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। और मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट इसी विचारधारा को साकार कर रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने ट्रस्ट की जनसेवा भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था के संस्थापक सुरेश कुमार शर्मा एवं पदाधिकारी समाज के हर वर्ग को साथ लेकर एक नई सामाजिक क्रांति का संदेश दे रहे हैं। आने वाले समय में ट्रस्ट का यह सेवा अभियान देश के विभिन्न राज्यों में और अधिक व्यापक रूप लेगा।

मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट का संदेश स्पष्ट है। मानव सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है। और समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाना ही हमारा संकल्प है।

इस सम्मान समारोह के बाद महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों के समाजसेवियों और उद्योगपतियों में ट्रस्ट के प्रति विशेष रुचि देखने को मिली है। लोगों का मानना है। कि मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट केवल एक संगठन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने, सहयोग बढ़ाने और मानवता को मजबूत करने का एक राष्ट्रीय अभियान बनता जा रहा है।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष डॉ अखिलेश शर्मा, जिला महामंत्री सोनी शर्मा, शौर्य शर्मा, ध्रुव शर्मा सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : सुरेश कुमार शर्मा

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed