वाराणसी:
वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने वरुणा जोन में बड़ा फेरबदल करते हुए 6 पुलिस चौकियों पर नए प्रभारी तैनात किए हैं। कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए यह बदलाव किया गया है।
पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर वरुणा जोन के डीसीपी ने यह सूची जारी की है। नए चौकी प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और जनता से बेहतर समन्वय के लिए यह फेरबदल किया गया है।
रिपोर्ट : राहुल मोदनवाल
















