पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर व्यापक निरीक्षण कर अतिक्रमण, अवैध स्टैंड एवं अव्यवस्थित यातायात के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश;

वाराणसी: दिनांक 22.05.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर लहरतारा चौराहा, मोहनसराय, ट्रांसपोर्ट नगर, मिर्जामुराद एवं कछवां रोड तक व्यापक..

वाराणसी:

दिनांक 22.05.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर लहरतारा चौराहा, मोहनसराय, ट्रांसपोर्ट नगर, मिर्जामुराद एवं कछवां रोड तक व्यापक स्थलीय भ्रमण कर यातायात व्यवस्था, सड़क सुरक्षा एवं जनसुविधाओं का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि हाईवे एवं सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण, अवैध स्टैंड, अवैध पार्किंग एवं अव्यवस्थित यातायात किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा आमजन को सुरक्षित, सुगम एवं बाधारहित यातायात उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस दौरान अंडरपास के नीचे संचालित अवैध स्टैंड एवं दुकानों को तत्काल हटवाने तथा प्रमुख चौराहों एवं तिराहों को पूर्णतः अतिक्रमण मुक्त रखने के निर्देश दिए गए।

लहरतारा अंडरपास के नीचे सड़क किनारे खड़ी बसों एवं अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

बौलिया तिराहे, मोहनसराय, मातलदेई कट एवं सर्विस लेन पर विपरीत दिशा से संचालित वाहनों, अवैध पार्किंग एवं अतिक्रमण के कारण बाधित यातायात व्यवस्था पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए नियमित चेकिंग एवं प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

कछवां रोड स्थित सब्जी मंडी क्षेत्र में लग रहे जाम एवं सड़क दुर्घटनाओं पर गंभीरता व्यक्त करते हुए थाना प्रभारी मिर्जामुराद एवं चौकी प्रभारी कछवां रोड को अव्यवस्थित वाहनों एवं अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

साथ ही “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अंतर्गत विशेष चेकिंग अभियान चलाकर 27 वाहनों को सीज़, 681 वाहनों का चालान तथा 13,35,000 रुपये शमन शुल्क अधिरोपित करते हुए 05 अतिक्रमणकर्ताओं के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

इस दौरान पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नीतू, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अंशुमान मिश्रा, सहायक पुलिस आयुक्त अजय कुमार श्रीवास्तव व अन्य पुलिस बल उपस्थित रहे।

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed