वाराणसी, 18 अप्रैल 2026:
वाराणसी डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में दो दिवसीय जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 25 और 26 अप्रैल 2026 को सनबीम स्कूल, सारनाथ में किया जाएगा।

उद्घाटन और समापन
एसोसिएशन की सचिव सरिता गोकर्ण ने बताया कि विभिन्न आयु वर्गों में होने वाली इस प्रतियोगिता का उद्घाटन 25 अप्रैल को सुबह 9 बजे सनबीम स्कूल के निदेशक हर्ष मधोक करेंगे। प्रतियोगिता का समापन 26 अप्रैल को सायंकाल होगा।

एंट्री की अंतिम तिथि 22 अप्रैल
प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अपनी एंट्री इंटरनेशनल अंपायर सौम्या सिन्हा (मो. 9696082185) के पास 22 अप्रैल 2026 तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच भेज सकते हैं।
रिपोर्ट – रामबिलास यादव
















