चेतगंज में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई, इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला का अभियान तेज;

वाराणसी एसीपी चेतगंज शुभम सिंह के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला ने थाना क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। अभियान..

वाराणसी

एसीपी चेतगंज शुभम सिंह के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला ने थाना क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया।

अभियान के दौरान इंस्पेक्टर खुद सड़कों पर उतरे और अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायत देते हुए दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

अभियान के तहत लहुराबीर, मलदहिया और चेतगंज चौराहा जैसे व्यस्त इलाकों में बाइक और ई-रिक्शा/टोटो की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान गलत पार्किंग और जाम का कारण बनने वाले वाहनों का चालान भी किया गया।

इंस्पेक्टर ने स्पष्ट कहा कि सड़क पर जाम किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विजय कुमार शुक्ला को जनपद के सक्रिय और मेहनती इंस्पेक्टरों में गिना जाता है। चार्ज संभालने के बाद से ही उन्होंने अतिक्रमण और ट्रैफिक जाम की समस्या को प्राथमिकता में रखा है। थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को लेकर वे लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं।

इंस्पेक्टर समय-समय पर चौकी इंचार्जों के साथ बैठक कर जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश देते हैं। उनके कार्यशैली से उच्च अधिकारी भी संतुष्ट बताए जाते हैं।

हालांकि क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि वे गिरफ्तारी के मामलों में अपेक्षाकृत कम सक्रिय रहते हैं, लेकिन ट्रैफिक और व्यवस्था सुधार को लेकर उनकी तत्परता सबसे अधिक देखी जा रही है।

इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला ने कहा, “चेतगंज में न अतिक्रमण बर्दाश्त किया जाएगा और न ही जाम लगने दिया जाएगा। जनता को सुरक्षित और सुगम यातायात देना हमारी प्राथमिकता है।”

रिपोर्ट – राहुल मोदनवाल

Share news

About the Author

Daily khabare Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed