वाराणसी/सीर गोवर्धनपुर
सीर गोवर्धनपुर के लाल राहुल यादव ने पूरे देश को गर्व का मौका दिया। अंडर-18 एशिया कप हॉकी के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने जापान को 4-1 से करारी शिकस्त देकर खिताब अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत में राहुल यादव का अहम योगदान रहा।

भारत की स्वर्णिम जीत की खबर आते ही सीर गोवर्धनपुर में जश्न का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। सीर गेट पर लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ राहुल यादव जिंदाबाद के नारे लगाए।

राहुल यादव ने न सिर्फ सीर गोवर्धनपुर बल्कि पूरे बनारस का नाम रोशन किया है। उनके शानदार प्रदर्शन से गांव-शहर हर जगह गर्व की लहर है। परिजनों और ग्रामीणों ने कहा कि राहुल की मेहनत रंग लाई है और अब वो देश के लिए और बड़े मुकाम हासिल करेगा।
















